Wednesday, July 22, 2015

शायद

शौक है न बहुत
चीज़ें लौटने का तुम्हे
लौटा देना चाहती हो
वो हर इक चीज़
जो तआल्लुक़ रखती है मुझसे,
तो,
जान भी लौटाती जाओ न
जो उधार के कुछ वक़्त के बदले
गिरवी रक्खी थी
तुम्हारे पास
सालों पहले

तुमने ही तो मांगी थी
ज़िद करके
और वायदा भी किया था
कि वापास कर दूँगी
रफ़ू करके
जाते हुए वो वापस तो करो
सांसें अब डूबती जा रही हैं

मरते हुए देख सकोगी मुझको
नहीं न 
शायद !

Friday, January 30, 2015

तुम बदल गई सब बदल गया

 तुम बदल गई, सब बदल गया

                      स्वप्न-जनित एक घर था वो
                      जो हम दोनों का डेरा था
                      हो प्रात काल वा रात्रि प्रहर
                      हरक्षण जैसे कि सवेरा था
अब राहें क्यों अलग हुई
तुम किधर गई, मैं किधर गया
तुम बदल………………


                      बोलो तुमसे कब क्या माँगा
                      बस तनिक प्रेम अभिलाषी था
                      तुम चंचल थी, मनमोहक थी
                      मैं सम्मोहित मितभाषी था
क्यों तुमने ठिकाने बदल लिए
तुम इधर गई मैं उधर गया
तुम बदल………………

                       तुम पहले दीप्त किरण सी थी
                       फिर स्याह रात तन्हाई सी
                       पहले थी भोर की शांत पवन
                       फिर विद्रोहक पुरवाई सी
इस प्रेम विलोभन क्रीड़ा में
तुम निखर गई, मैं बिखर गया
तुम बदल………………
 

     


Wednesday, November 19, 2014

अपना भी नहीं था वो पराया भी नहीं था
हमराह था मेरा पे हमसाया भी नहीं था

उससे बड़े दिनों से मैं मिलने नहीं गया
कई दिनों से नज़्र वो आया भी नहीं था

दफ़अतन उस शक्ल में कुछ रंग भर गए
हाथों में मैंने कूच उठाया भी नहीं था

कहते हैं जो मिला है वो तोहफा-ए-ख़ुदा है
मैंने दुआ में हाथ उठाया भी नहीं था

फ़ितरत में बेवफ़ाई उसकी तो नहीं थी
उस शख़्स ने पर साथ निभाया भी नहीं था


Thursday, July 24, 2014

प्रणय भेंट तुमको मैं दूँगा

प्रणय भेंट तुझको  मैं दूँगा

            दुःख में मेरा साथ दिया है
            इन हाथों में हाथ दिया है
            तेरे जीवन का हर दुःख ओ
            हर ग़म मैं अपना कर लूँगा
            प्रणय भेंट तुझको............

मुझको भी सपना दिखलाया
मुझको भी जीना सिखलाया
मैं भी तेरे मन में बसता
हर सपना साकार करूंगा
प्रणय भेंट तुझको............

            खुशियों के क्षण साथ जिया है
            अनगिन यादें मुझे दिया है
            तेरे मन के हर कोने में
            मैं अपनी स्मृति भर दूंगा
            प्रणय भेंट तुझको............



Sunday, June 29, 2014

कब तक दिया जलाए रक्खूं

                  कब तक दिया जलाए रक्खूं

रात्रि पहर न बीत रही है
और निराशा जीत रही है
अपने अंदर आशा को मैं
कब तक यूंहि जगाए रक्खूं
कब तक.……………….

                   हर बार ये मन बस छला गया है
                   आग,  नशेमन जला गया है
                   अपने अंदर के धीरज को
                   कब तक यूंहि बनाए रक्खूं
                   कब तक.……………….

चंदा-तारे कब के डूबे
अब परास्त हैं सब मनसूबे
कोरी कल्पित दुनिया को मैं
कब तक यूंहि सजाए  रक्खूं
कब तक.……………….


Wednesday, December 18, 2013

ग़ज़ल

ये *सजल नयन और तुम,
उपटा उपवन और तुम 

खोया चंदा, डूबे तारे,
रूठा सा गगन और तुम 

प्रात काल, तेरा ख़याल
अलसाया मन और तुम 

टूटी माला, बिखरे मोती
सपना *भंजन और तुम 

खाली कमरे, तन्हा *प्रहरें
सूना आँगन और तुम 

काली रातें, बेनूर सुबह  
नीरस जीवन और तुम 


............................................................................
*सजल - जल सहित 
*भंजन - टूटना 
*प्रहरें   - समय 





Wednesday, December 11, 2013

नज़्म

अरसे दराज़* बाद,
आज उससे क़ैफ़ियत* पूछी
तो जवाब आया
तुम फिर आ गए
मना किया था न आने को तुमसे
मैंने कहा
कि
सांस रोके भी कोई
कितनी देर रह सकता है भला
दम फूलने लगता है
जान जाने का डर भी रहता है
बस चंद वक़्त पूरी सांस भरने दो फेफड़ों में
फिर बेशक चली जाना,
वापस,
पहले कि तरह


........................................................................
*अरसे दराज़ - बहुत समय
*क़ैफ़ियत - हाल चाल